ये योगासन करें, सफेद बाल, बढ़ता वजन जैसी कई समस्याएं होंगी दूर

ये योगासन करें, सफेद बाल, बढ़ता वजन जैसी कई समस्याएं होंगी दूर

सेहतराग टीम

आज के समय बालों की समस्या जैसे आम हो गई है। बालों का गिरना और असमय बाल सफेद होना जैसी कई अन्य समस्याओं से लोग परेशान हैं। चाहे वह लड़का हो या लड़की हो सभी बालों की समस्या से परेशान हैं। वहीं आज कल हर एक लड़की सफेद बालों की समस्या से परेशान है। कम उम्र में  ही लड़कियों के बाल सफेद हो जाते हैं। बालों को काला करने के लिए बालों को कलर करने सारे उपाय अपनाती हैं। आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आपको बालों की समस्याओं में फायदा मिलेगा और इसके अलावा कई और भी फायदे होंगे।

पढ़ें- सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं ये प्राणायाम

भुजंगासना

अब हम आपको दूसरे योग के बारे में बताते हैं। इसे कुछ लोग कोबरा योग भी कहते हैं। इससे भी आपके सफेद बालों की समस्या कम हो सकती हैं।

भुजंगासना करने का तरीका

पेट के बल जमीन पर लेटे। छाती वाले हिस्सों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। आप चाहे तो हाथों का सहारा लें। धीरे-धीरे वापस नीचे की ओर आएं।

भुजंगासना के फायदे

  • रीढ़ की हड्डी होगी मजबूत
  • मेटाबॉलिज्म सुधारे
  • वजन करे कम
  • कमर का निचला हिस्सा बनाए मजबूत
  • डिप्रेशन में भी कारगर
  • अस्थमा की बीमारी से भी मिलेगी राहत

उष्ट्रासन

इस योग के बारे में बहुत से लोगों ने सुना होगा। इससे आपके सफेद बालों की समस्या दूर होगी लेकिन इससे पहले आप इसे करने का सही तरीका जान लें।

जमीन पर अपने पैरों के सहारे बैठें। अपने हाथों से पीछे की ओर झुकते हुए पैर के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें। ऐसी ही स्थिती में कुछ मिनट के लिए रूकें।

उष्ट्रासन के फायदे

  • सफेद बालों की समस्या होगी दूर
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी उपयोगी
  • माइग्रेन की परेशानी करे कम
  • पेट की चर्बी करे कम
  • आंखों की रोशनी बढ़ाए
  • मन को शांत करे
  • पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करे

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन यह योग भी आपके शरीर और सफदे बालों की समस्या को कम करने में मददगार है। अगर आप यह योग करेंगी तो सफेद बालों की समस्या दूर होगी साथ ही आपको कईं अन्य फायदे भी होंगे।

त्रिकोणासन करने का तरीका

अपने दोनों पैरों को जमीन पर अच्छी तरह से फैलाएं। हाथों को बगल में रखें। बाईं ओर झुकते हुए अपने पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। ऐसी स्थिती में रहें और फिर वापिस सीधें हो जाएं

त्रिकोणासन के फायदे

  • गर्दन, पीठ, कमर और पैर की दर्द से छुटकारा
  • सफेद बालों की समस्या होगी दूर
  • पाचन प्रणाली होगी ठीक
  • मोटापा करे दूर
  • शरीर बने लचीला

अपानासन

सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए इस योग भी कर सकते हैं। सफेद बालों की समस्या को कम करने के साथ-साथ इससे आपको और भी कईं फायदे होते हैं लेकिन इससे पहले आप इसे करने का सही तरीका जान लें।

अपानासन करने का सही तरीका

जमीन पर सीधे लेटें। कंधों समेत छाती को ऊपर की ओर उठाएं। धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए छाती तक लाएं। अब उसे मुंह से छूने की कोशिश करें।कुछ देर के लिए इसी स्थिती में रहें। वापिस आप फिर सीधे लेट जाएं।

अपानासन से होने वाले फायदे

  • अगर आपको सुन्न होने की समस्या रहती है तो इससे यह समस्या कम होगी
  • एसिडिटी भी करे दूर
  • अगर आपको पेट संबंधी परेशानियां रहती हैं तो भी यह आसन बेस्ट रहेगा
  • पेट के आस-पास जमा चर्बी करे कम

इसे भी पढ़ें-

ये योग करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आएगा

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज में लाभकारी होता है ड्रैगन फ्रूट, जानें सभी फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।